[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : केयू : अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए 112 अभ्यर्थियों का चयन, 12 हजार मिलेगा स्टाइपेंड, जानिये कब तक करना है ज्वाइन

Jamshedpur News : केयू : अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए 112 अभ्यर्थियों का चयन, 12 हजार मिलेगा स्टाइपेंड, जानिये कब तक करना है ज्वाइन

0
Jamshedpur News : केयू : अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए 112 अभ्यर्थियों का चयन, 12 हजार मिलेगा स्टाइपेंड, जानिये कब तक करना है ज्वाइन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News :

युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारपरक अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में कोल्हान विश्वविद्यालय ने नेशनल अप्रेंटिस ट्रेनिंग योजना (एनएटीएस) के तहत 112 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की है. चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं अंगीभूत कॉलेजों में एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा.विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों को 9 से 16 जून 2026 के बीच किसी भी कार्य दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर अथवा आवंटित कॉलेज में योगदान देना होगा. निर्धारित अवधि में योगदान नहीं करने पर चयन स्वतः निरस्त माना जायेगा.

ज्वाइनिंग के समय अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो और ज्वाइनिंग रिपोर्ट जमा करनी होगी. कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कौशल विकास और कार्यानुभव आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता की कुंजी है. प्लेसमेंट सेल की निदेशक डॉ. सुनीता कुमारी और कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने भी अभ्यर्थियों से समय पर योगदान देने की अपील की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel