लोगों को डरा करता था छिनतई का प्रयास पुरैनी. थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को पिस्टलनुमा नकली एयरगन के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान उदाकिशुनगंज थाने के राम मंडल टोला निवासी 35 वर्षीय वाल्मीकि कुमार के रूप में हुई . तलाशी के दौरान युवक के पास से एक एयरगन बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त एयरगन दिखाकर लोगों को डराता धमकाता था एवं छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस ने बरामद एयरगन को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गयी.