कोल्हान के तीनों जिलों की शराब दुकानें आज शाम पांच बजे तक रहेंगी बंद

13 मई 2024 को होने वाले मतदान को लेकर सरायकेला खरसावां जिले के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम व पश्चिम सिंहभूम जिले के सभी लाइसेंसी शराब दुकानों 48 घंटे बंद रखा गया है. यह बंदी 13 मई को मतदान दिन यानी शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा.

By Prabhat Khabar News Desk | May 12, 2024 9:30 PM

जमशेदपुर. सिंहभूम सीट के लिए सोमवार को हो रहे मतदान के मद्देनजर कोल्हान के तीनों जिले की सभी लाइसेंसी शराब दुकानें अगले 48 घंटे तक बंद रखी गयी हैं. यह बंदी 13 मई की शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी. भारत सरकार के निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के तहत उक्त आदेश जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है