[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां, देउड़ी मंदिर जा रहे बारीडीह के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां, देउड़ी मंदिर जा रहे बारीडीह के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

0
मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां, देउड़ी मंदिर जा रहे बारीडीह के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
देउड़ी मंदिर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत. प्रतीकात्मक फोटो.

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Road Accident: एक ओर जहां अमन कुमार के घर पर उसके जन्मदिन के जश्न की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर नियति ने कुछ और ही लिख रखा था. रविवार 29 मार्च को जमशेदपुर के बारीडीह निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा चांडिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमशेदपुर-रांची नेशनल हाईवे पर हुआ. मृतक अमन कुमार (23) और विकास रजक (22) अपने दोस्त कप्तान शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर जन्मदिन मनाने के लिए तमाड़ स्थित प्रसिद्ध देउड़ी मंदिर जा रहे थे.

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली जान

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमन और विकास एक ही बाइक पर सवार होकर मंदिर की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. बाइक कप्तान शर्मा चला रहा था, जिसे हल्की चोट आई है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

मृतकों में अमन कुमार एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी थे, जबकि विकास रजक बजाज फाइनेंस में कार्यरत थे. दोनों बारीडीह के ही रहने वाले थे और गहरे दोस्त थे. इस खबर के पहुंचते ही बारीडीह इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जो सुबह तक अपने लाडलों के जन्मदिन की खुशियां मनाने की योजना बना रहे थे.

इसे भी पढ़ें: राजमहल में बाइक की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

चांडिल क्षेत्र में पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे

हादसों के लिहाज से चांडिल का यह क्षेत्र खतरनाक साबित हो रहा है. गौरतलब है कि जून 2024 में भी इसी तरह की एक दुखद घटना सामने आई थी, जब रतिक्रांत दास नामक युवक की बर्थडे पार्टी से लौटते समय बाइक फिसलने से मौत हो गई थी. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग दरिंदगी मामले में बोले जयराम महतो – 48 घंटे में आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Previous article 2 साल का बैन भी कम है, बेन डकेट के IPL छोड़ने पर भड़के सुनील गावस्कर
Next article महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों?
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel