jamshedpur news : गोलमुरी में रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
गोलमुरी में रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
By AKHILESH KUMAR |
April 14, 2026 1:31 AM
jamshedpur news : गोलमुरी में गोलगप्पा दुकानदार से रंगदारी मांगने और तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दीपक सिंह और सर्वजीत सिंह उर्फ सूरज शामिल हैं, जिनके पास से एक चापड़ भी बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, दोनों ने सोमवार की शाम दुकानदार कृष्णा प्रसाद से रुपये और शराब की मांग की. इनकार करने पर उन्होंने ठेले में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गये, लेकिन बाद में लौटकर मारपीट करने लगे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. दोनों आरोपियों पर पहले से लूट, आर्म्स एक्ट और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं. पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:03 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 5, 2026 8:44 PM
July 5, 2026 2:47 PM
July 5, 2026 9:16 AM
July 4, 2026 10:44 PM
July 4, 2026 8:56 PM
July 3, 2026 9:05 PM
July 3, 2026 2:43 PM
July 3, 2026 10:22 AM
