मानगो : दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज, तीन गये जेल
मानगो गौड़ बस्ती में हुए मारपीट मामले में मानगो थाना में दोनों पक्षों ने काउंटर केस किया.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 21, 2024 7:03 PM
जमशेदपुर :
मानगो गौड़ बस्ती में हुए मारपीट मामले में मानगो थाना में दोनों पक्षों ने काउंटर केस किया. एक पक्ष से सीतारामडेरा निवासी पूनम देवी ने गौड़ बस्ती निवासी जेठ उज्जवल कुमार, पति राजन कुमार, ननद खुशबू कुमारी और सास अनिता देवी के खिलाफ जबरन घर में खींचकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष से मानगो गौड़ बस्ती निवासी उज्जवल कुमार ने पूनम देवी और उसके भाई सचिन वर्मा के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने एक पक्ष से उज्जवल कुमार और राजन प्रसाद को, जबकि दूसरे पक्ष से सचिन वर्मा को गिरफ्तार किया. मानगो थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष में पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना घटी है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:03 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 5, 2026 8:44 PM
July 5, 2026 2:47 PM
July 5, 2026 9:16 AM
July 4, 2026 10:44 PM
July 4, 2026 8:56 PM
July 3, 2026 9:05 PM
July 3, 2026 2:43 PM
July 3, 2026 10:22 AM
