सोनारी के कई बस्तियों में आज से शुरू होगा डोर-टू-कचरा उठाव
Door to door garbage collection will start in many settlements of Sonari from today.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 3, 2024 10:42 PM
जमशेदपुर.
सोनारी के कई बस्तियों में गुरुवार से डोर-टू-डोर कचरा का उठाव होगा. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से कचरा का उठाव कराया जायेगा. बुधवार को सोनारी के निर्मल नगर, पंचवटी नगर, टिलो भट्ठा, बच्चा सिंह भट्ठा, कान्हू बस्ती, बिरसा बस्ती, रविदास बस्ती, रूपनगर, सोन विहार, एलएनटी, विलास बस्ती आदि बस्तियों में अक्षेस की टीम ने भ्रमण कर लोगों को कचरा सड़क पर नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया. बस्तीवासियों को बताया गया कि सुबह सात बजे से नौ बजे तक सभी क्षेत्रों में कचरा का उठाव हो जायेगा. लोगों को अपने-अपने घरों से निकलने वाले सूखा-गीला कचरा को खुले में नहीं फेंकें, डोर-टू-डोर कचरा उठाव वाहन में ही कचरा देने की अपील की गयी. प्रतिदिन कचरा उठाव के लिए लोगों को प्रति घर न्यूनतम 30 रुपये का भुगतान भी करने को कहा गया. इनमें कई बस्तियां ऐसी हैं, जहां कल से कचरा का डोर-टू-डोर उठाव शुरू होगा. अभियान में जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती, क्रिस्टीना कच्छप आदि मौजूद थे. अक्षेस की ओर से भी सुपरवाइजरों को भी स्वच्छता को लेकर अलर्ट किया गया.
...