[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : मार्च से बदल जायेगी जेएनएसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, निकला टेंडर

Jamshedpur News : मार्च से बदल जायेगी जेएनएसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, निकला टेंडर

0
Jamshedpur News : मार्च से बदल जायेगी जेएनएसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, निकला टेंडर
जमशेदपुर (फाइल फोटो)

7 जोन के लिए संवेदकों की होगी बहाली

Jamshedpur News :

मार्च महीने से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदल जायेगी. नये वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जेएनएसी ने शहर की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है. जेएनएसी क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों और मोहल्लों में साफ-सफाई, झाड़ू लगाने, नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और कूड़ा उठाव जैसे कार्यों के लिए जेएनएसी ने टेंडर निकाल दिया है. चयनित एजेंसी को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, लावारिस जानवरों के शवों को हटाने और विशेष पर्व-त्योहारों पर अतिरिक्त सफाई की जिम्मेदारी होगी. आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की संख्या में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है.

सात जोन में बंटा है सफाई का क्षेत्र

जेएनएसी एरिया को 7 जोन में विभाजित किया गया. टेंडर फॉर्म की बिक्री 18 फरवरी से होगी. 6 मार्च को निविदा शाम 4 बजे खुलेगी. आवंटन मिलने पर ही विपत्र का भुगतान किया जायेगा.

10 माह से बकाया है संवेदकों का बकाया

जेएनएसी के सफाई संवेदकों का पिछले दस माह से बिल का भुगतान बकाया है. आये दिन संवेदक हड़ताल पर जाने की चेतावनी देते रहे है. बावजूद बिल का भुगतान नहीं किया गया. कई बार कर्मचारियों ने वेतन विलंब होने पर कामकाज ठप कर चुके है.

पूर्वी जोन (ए व बी):

बारीडीह बस्ती, बागुननगर, लक्ष्मीनगर, जेम्को, बर्मामाइंस, जोजोबेड़ा और टेल्को के विभिन्न क्षेत्र.

सेंट्रल जोन:

साकची, काशीडीह, बाराद्वारी, भुइयांडीह, छायानगर और कोर्ट परिसर के आसपास का इलाका.

पश्चिमी जोन (ए व बी):

कदमा, शास्त्रीनगर, सोनारी, उलियान, बिष्टुपुर, सर्किट हाउस और धतकीडीह के क्षेत्र.

बिरसानगर जोन:

बिरसानगर जोन 1 से 11 तक के सभी ब्लॉक और मोहोरदा-मुराकाटी क्षेत्र.

सरकारी कार्यालय:

जेएनएसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों और आवासों की सफाई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel