[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news अजगैवीनाथ मंदिर से आज निकलेगी बाबा की भव्य बारात

Bhagalpur news अजगैवीनाथ मंदिर से आज निकलेगी बाबा की भव्य बारात

0
Bhagalpur news अजगैवीनाथ मंदिर से आज निकलेगी बाबा की भव्य बारात

महाशिवरात्रि को लेकर बाबा अजगैवीनाथ मंदिर भव्य रूप से सजधज कर तैयार हो गया है. मंदिर परिसर और गर्भगृह को फूल-मालाओं से विशेष रूप से सजाया गया है. रविवार को बाबा की भव्य बरात मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे और झांकियों के साथ निकलेगी.

मंडप संपन्न, खड्ष पूजा व भोग अर्पित

शनिवार को बाबा अजगैवीनाथ का मंडप पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ. पुआ-पुड़ी, खीर सहित कई प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर खड्ष पूजा की गयी. मंदिर परिसर में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं. पवित्र प्रदोष तिथि पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है.

नगर सजा, दर्जनों स्वागत द्वार

बाबा की बारात के स्वागत को लेकर नगरभर में विशेष तैयारी की गयी है. दर्जनों स्वागत द्वार व स्टॉल बनाये गये हैं. दोपहर में मंदिर प्रांगण से बाबा की भव्य बरात निकलेगी, जिसे देखने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है. रविवार देर संध्या भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बाबा के विवाह को लेकर दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है. लगभग 20 क्विंटल प्रसाद की व्यवस्था की गयी है. 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है. सोमवार को मरजाद में भक्तों को दही-चूड़ा का प्रसाद मिलेगा. शनिवार को सैकड़ों कांवरियों ने गंगाजल भरकर देवघर प्रस्थान किया.

पूजा-अर्चना व दर्शन का समय

स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि रविवार को मंदिर का पट सुबह तीन बजे खुलेगा. दो घंटे के सरकारी पूजन के बाद सुबह पांच बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन शुरू होगा. महाशिवरात्रि पर बाबा का चार पहर रुद्राभिषेक होगा. दूध, दही, मधु, गन्ने का रस और गंगाजल से पूजा होगी. रात्रि में विवाह की रस्म शुरू होकर करीब तीन बजे तक चलेगी. दो घंटे मंदिर का पट बंद रहेगा. सोमवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजन के बाद पुनः आम भक्तों के लिए पूजा-अर्चना शुरू होगी. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. महिला पुलिस सहित पर्याप्त बल की तैनाती की गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel