Jamshedpur News : बागबेड़ा कॉलोनी में पाइप इंटर कनेक्शन का कार्य शुरू, 15 वर्षों बाद दूर होगा पेयजल संकट

बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 के करीब 50 घरों में पिछले 15 वर्षों से जारी पेयजल संकट के समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है.

By RAJESH SINGH | June 12, 2026 12:59 AM

Jamshedpur News :

बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 के करीब 50 घरों में पिछले 15 वर्षों से जारी पेयजल संकट के समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के तहत डीएमएफटी फंड से पाइप इंटर कनेक्शन का कार्य शुरू कर दिया गया है. करीब 4 लाख रुपये की लागत से कुंवर सिंह मैदान के पास रोड नंबर-2 और रोड नंबर-3 के बीच यह इंटर कनेक्शन कार्य एमके इंटरप्राइजेज द्वारा कराया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही प्रभावित घरों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी. इस मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से बैठकों में आवाज उठायी जा रही थी और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा रहे थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने डीएमएफटी बैठक में योजना को स्वीकृति दिलायी. गुरुवार को कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए विधायक प्रतिनिधि, पंसस सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता आशुतोष ने कार्यस्थल का संयुक्त निरीक्षण किया. कनीय अभियंता आशुतोष ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी.