भुइयांडीह : पूर्व विवाद में युवक पर चाकू से किया हमला, गंभीर, रिम्स रेफर
युवक पर चाकू से किया हमला
By Prabhat Khabar News Desk |
April 19, 2024 8:45 PM
जमशेदपुर.
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह बस स्टैंड के पीछे पूर्व विवाद में शुक्रवार को छायानगर निवासी करण भुइयां पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. करण को घायलावस्था में परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उसे रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया. उसके पेट और छाती पर चाकू से कई वार किये गये हैं. परिजनों के अनुसार करण बेंगलुरु में पाइप फिटिंग का काम करता है. कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी में घर आया है. शुक्रवार को दोपहर में घर से बाहर निकला था. इसी बीच सूचना मिली कि साहिल भुइयां ने करण पर चाकू से हमला कर दिया है.परिजनों के अनुसार साहिल कई मामलों में जेल जा चुका है. वह एक माह पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया है. कुछ दिनों पूर्व करण और साहिल के बीच विवाद हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:03 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 5, 2026 8:44 PM
July 5, 2026 2:47 PM
July 5, 2026 9:16 AM
July 4, 2026 10:44 PM
July 4, 2026 8:56 PM
July 3, 2026 9:05 PM
July 3, 2026 2:43 PM
July 3, 2026 10:22 AM
