मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई 8 जून को 

Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई की अगली तारीख 8 जून तय की है.

By Priya Gupta | June 3, 2026 2:03 PM

प्रवीण कुमार मुंडा की रिपोर्ट

Hemant Soren :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 8.86 एकड़ जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाखिल डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 8 जून की तारीख निर्धारित की है. 

इस मामले में पूर्व में मुख्यमंत्री की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप निराधार है. प्रवर्तन निदेशालय के पास उनके विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है. यह मामला बड़गाईं अंचल स्थित शांति नगर में 8.86 एकड़ जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण और कब्जे को लेकर है. मुख्यमंत्री की ओर से 5 दिसंबर 2025 को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल किया गया था.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

यह भी पढ़ें: रामगढ़: रांची रोड रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाओं की मांग, चेंबर ने रेल प्रशासन को भेजा पत्र