[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग कार पर पलटा ट्रक, सवार सुरक्षित

कार पर पलटा ट्रक, सवार सुरक्षित

0
कार पर पलटा ट्रक, सवार सुरक्षित

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर में शनिवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया. बगोदर की ओर जा रहा ट्रक (आरजे14जीजे-4745) अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार (बीआर01जेडी-8522) पर पलट गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों वाहनों में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि ट्रक में दो और कार में दो लोग सवार थे. हादसे में कार के आगे की सीट पर बैठे रहने के कारण दोनों लोग के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. ट्रक कार के पीछे की सीट पर पलटा था. दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से यातायात को सामान्य किया गया.

अलग-अलग सड़क हादसे में पांच घायल

बरकट्ठा. बरकट्ठा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. रविवार की शाम ग्राम जलैया बंडासिंघा के समीप बोलेरो ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया, जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गये. तीनों बेड़ोकला काॅलेज से एडमिट कार्ड लेकर लौट रहे रहे थे. घायलों में ग्राम शिलाडीह निवासी राहुल यादव (16 वर्ष), सचिन यादव (19 वर्ष) दोनों के पिता सुरेश यादव एवं विकास यादव (17 वर्ष, पिता सुखदेव यादव) शामिल हैं. दूसरी घटना में ग्राम तुर्कडीहा निवासी विकास टुडू (13 वर्ष, पिता विलियम टुडू) तथा ग्राम सिलाव, नालंदा (बिहार) निवासी रंजीत कुमार यादव (28 वर्ष, पिता श्यामसुंदर यादव) घायल हो गये. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel