[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग बड़कागांव के बाबूपारा में वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बड़कागांव के बाबूपारा में वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
बड़कागांव के बाबूपारा में वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बड़कागांव के बाबूपारा गांव में घटनास्थल पर जुटी भीड़. इनसेट में वृद्ध दंपति वकील दास और उनकी पत्नी झुनिया देवी. फोटो: प्रभात खबर

बड़कागांव से संजय सागर की रिपोर्ट

Hazaribagh Crime: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम पंचायत के ग्राम बाबूपारा में 15 फरवरी रविवार की देर रात में वृद्ध दंपति वकील दास (70 वर्ष) और उनकी पत्नी झुनियां देवी (उम्र 55 ) वर्ष की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई. झुनिया देवी वकील दास की तीसरी पत्नी थी. वकील दास दिव्यांग थे. घटना की सूचना ग्रामीणों को सुबह 6:00 बजे सुबह मिली.

महिला को दिखा दंपति का शव

पूर्व मुखिया दीपक दास के अनुसार, 16 फरवरी की सुबह एक महिला उनके घर कोई काम से गई थी. उस महिला को वकील दास का शव शौचालय के पास दिखाई दिया. वह रो-रो कर गांव वालों को सूचना दी. गांव वालों ने दोनों वृद्धि दंपतियों की हत्या की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाते ही एसडीपीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गए हैं. हालांकि, अब तक हत्या का करण और अपराधियों का पता नहीं चल पाया है.

ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल

इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और भय व्याप्त है. ग्रामीणों ने पुलिस से डॉग स्क्वायड (खोजी कुत्ता) की मांग की है. वृद्ध दंपति के चार बेटे और दो बेटियां हैं. इनका बड़ा बेटा मुंशी दास सीसीएल से सेवानिवृत हैं. यह सयाल में रहते हैं. दूसरा बेटा राजेंद्र दास और तीसरा बेटा अशोक दास राजमिस्त्री हैं. चौथा बेटा रामविलास दास शिक्षक हैं. यह बाबूपारा के बगल के गांव गोंदलपूरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं.

क्या कहते हैं पूर्व मुखिया

पूर्व मुखिया दीपक दास ने कहा कि इस गांव में दिसंबर महीने में पांच घरों में चोरी हो चुकी थी. आज दो वृद्ध दंपतियों के निर्मम हत्या कर दी गई, जो काफी चिंताजनक है. इन घटनाओं को खोजी कुत्ता से जांच किया जाए और फॉरेंसिक जांच कराई जाए. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर खोजी कुत्ता से जांच पुलिस द्वारा की जाएगी. जांच टीम रांची से चल चुकी है.

इसे भी पढ़ें: आधी रात को धनबाद के स्टील गेट सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, दुकानें खाक

दिसंबर में इन घरों में हुई थी चोरी

ग्रामीणों ने बताया कि दिसंबर महीने में भी पांच घर में लगभग 90,000 रुपये के सोने और चांदी की चोरी हुई थी. ग्रामीणों के अनुसार, अज्ञात चोरों द्वारा वीरेंद्र दास, बूटन दास, मुकेश दास और संतोष दास के घर में चांदी और सोने की चोरी की गई थी. देवनाथ दास के घर में ताला तोड़ा गया था. इस संबंध में भी बड़कागांव में आवेदन दिया गया था. लेकिन, अब तक चोरी करने वालों का खुलासा नहीं हो पाया है. गांव वालों के अनुसार, पिछले साल वीरेंद्र दास पर भी अपराधियों द्वारा हमले का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों को जाग जाने से वह भाग गए थे.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के शासन गांव में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Previous article अब सेटिंग्स और डायल कोड की जरूरत नहीं, MyJio ऐप से ही मैनेज कर पाएंगे कॉल फॉरवार्डिंग
Next article रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर सदन में बवाल, विधायक बोले- तेजस्वी यादव माफी मांगे
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel