[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर सदन में बवाल, विधायक बोले- तेजस्वी यादव माफी मांगे

रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर सदन में बवाल, विधायक बोले- तेजस्वी यादव माफी मांगे

0
रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर सदन में बवाल, विधायक बोले- तेजस्वी यादव माफी मांगे
लोजपा (रामविलास) के विधायक हंगामा करते हुए

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सोमवार को सदन में लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने जमकर हंगामा किया. स्वर्गीय रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर विधायकों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद से विधायक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पार्टी के विधायकों ने पोस्टर लेकर हंगामा शुरू कर दिया.

विधायक राजू तिवारी ने क्या कहा?

सदन में लोजपा (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी ने कहा, रामविलास पासवान जी हमारी भावनाओं से जुड़े हैं. 50 साल का राजनीतिक जीवन है. आप किसी के बारे में कुछ भी बोल दीजिएगा. ये लोग दलित विरोधी हैं. इसके साथ ही सदन के बाहर परिसर में विधायकों ने ‘फेलस्वी का गुंडा दल कर रहा उनका अपमान, जिन्होंने दलितों को दिलाया सम्मान’ और ‘देश के दूसरे अंबेडकर का अपमान, नहीं सहेगा हिंदूस्तान’ के नारे जमकर लगाए.

तेजस्वी से माफी मांगने की मांग

लोजपा (रामविलास) के विधायकों का यह भी कहना था कि रामविलास जी का अपमान विधानसभा के अंदर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक ने किया है. तत्काल पूरे मामले पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव माफी मांगे. पिछले दिनों आरजेडी विधायक सर्वजीत ने रामविलास पासवान को बेचारा बताया था. जिसके बाद से लोजपा (रामविलास) के नेता आक्रोशित हैं. साथ ही प्रदर्शन करते हुए भी दिख रहे हैं.

लोजपा (रामविलास) के अन्य विधायकों ने क्या कहा?

लोजपा (रामविलास) के विधायक ने कहा, ‘इस तरह की भाषा का जो इस्तेमाल करते हैं, RJD के लोगों का यही संस्कार रहा है. फेलस्वी की जो पाठशाला है, जहां से ये लोग आते हैं वहां इसी तरह की बातें सिखाई जाती हैं. हमारे नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के खिलाफ जिस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया है, RJD के नेता को पूरे सदन में माफी मांगनी चाहिए.’

लोजपा (रामविलास) की विधायक बेबी कुमारी ने कहा, ‘हमारे नेता को बेचारा क्यों बोलें? आगाह करना चाहती हूं तेजस्वी यादव से कि 25 जीत कर आएं हैं और अगली बार जीरो पर आउट हो जाएंगे. तेजस्वी अपने लालू जी और राबड़ी जी के बारे में सोचे, हम 19 विधायक काफी हैं. हम यह बिल्कुल बर्दाश नहीं करेंगे. अपने विधायकों को तेजस्वी कैसी पाठशाला दे रहे? हमलोग कमजोर नहीं हैं.’

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को क्या मिला आदेश?

Previous article बड़कागांव के बाबूपारा में वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next article 17 साल बाद पटरी पर लौटी जलालगढ़-किशनगंज रेललाइन, 1852 करोड़ की योजना से बदलेगा सीमांचल का नक्शा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel