[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग बिजली चोरी के आरोप में 16 लोगों पर केस दर्ज

बिजली चोरी के आरोप में 16 लोगों पर केस दर्ज

0
बिजली चोरी के आरोप में 16 लोगों पर केस दर्ज

कटकमसांडी. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटकमसांडी की ओर से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटकमसांडी के सहायक अभियंता एसडीओ कृष्णदेव प्रजापति के नेतृत्व में पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के रोमी चौथा, अंसार नगर तथा कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर एवं गोसी गांव में छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें 16 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. एसडीओ ने सभी लोगों के खिलाफ कटकमसांडी तथा पेलावल ओपी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें रोमी चौथा गांव निवासी मो इमरान खान, मो तनवीर, असनुमा नाजिया, मो निजाम, मो मुख्तार, मो अरबाज अंसारी, मो सिराज अंसारी, मो सिराजुद्दीन, मो आसिफ, मो दलाम कुरैशी, सैयद जियादेसनवी के नाम शामिल हैं. सभी लोगों पर 172971 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर गांव निवासी सुमन कुमार, सुनील विश्वकर्मा, इंद्रदेव विश्वकर्मा, गोसी गांव निवासी राजू यादव, पिचरी निवासी कुलदीप राम के खिलाफ कटकमसांडी थाना में प्राथमिक दर्ज की गयी. इन सभी पर 181520 का जुर्माना भी लगाया गया है. एसडीओ कृष्ण देव प्रजापति ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से विद्युत कनेक्शन लेने के बाद ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है. छापामारी अभियान में लक्ष्मी मेहता सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel