[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment IMDb Top Web Series: ओटीटी की इन हिंदी वेब सीरीज का है IMDb पर जलवा, जानें टॉप-1 का नाम

IMDb Top Web Series: ओटीटी की इन हिंदी वेब सीरीज का है IMDb पर जलवा, जानें टॉप-1 का नाम

0
IMDb Top Web Series: ओटीटी की इन हिंदी वेब सीरीज का है IMDb पर जलवा, जानें टॉप-1 का नाम
IMDb Top Web Series

IMDb Top Web Series: किसी भी फिल्म या वेब सीरीज की लोक्रप्रियता का पता हम उसकी आईएमडीबी रेटिंग से पता लगा सकते हैं. अगर कोई भी फिल्म या वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आरही है, तो IMDb पर उसकी रेटिंग भी ज्यादा ही होगी. ऐसे में अगर आप कुछ बेहतरीन सीरीज की तलाश में हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि आखिर कौन सी सीरीज को बिंज वॉच करें, तो आज हम आपको आईएमडीबी पर टॉप रैंक कर रही सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. इसमें जीतेंद्र कुमार की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत भी शामिल है. आइए बताते हैं इनके आईएमडीबी रेटिंग और ओटीटी प्लेटफार्म.

सपने वर्सस एवरीवन

टीवीएफ की पॉपुलर ओरिजिनल सीरीज ‘सपने वर्सस एवरीवन’ साल 2023 में आई थी, इसे आईएमडीबी पर 9.4 रेटिंग मिली है. इसकी कहानी दो सपने देखने वाले लड़कों पर केंद्रित है, जिसे जिंदगी की कड़वी सच्चाइ का सामना करना पड़ता है. इस सीरीज में परमवीर चीमा, अंबरीश वर्मा और नवीन कस्तूरिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. आप इसे फ्री में टीवीएफ यूट्यूब पर देख सकते हैं.

स्कैम 1992

स्कैम 1992 की कहानी स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के संघर्ष से सक्सेस तक पर आधारित है. इस वेब सीरीज में प्रतीक गांधी ने लीड रोल में हैं. आईएमडीबी पर इस मिनी सीरीज की 9.3 रेटिंग मिली है, जिसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

ऐस्पिरेंट्स

ऐस्पिरेंट्स एक इंस्पिरेशनल सीरीज है, जिसकी कहानी तीन UPSC की तैयारी कर रहे लड़कों पर केंद्रित है. अगर आप एक स्टूडेंट हैं, तो आपको इस सीटीएस को जरूर देखना चाहिए. आईएमडीबी पर इस सीरीज की रेटिंग 9.2 है. यह अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.

गुल्लक

मिडिल क्लास परिवार की कहानी बयान करने वाली वेब सीरीज ‘गुल्लक’ की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है. यह सीरीज मिश्रा परिवार के जीवन पर आधारित है, जिसे आप सोनिलिव पर देख सकते हैं. अबतक इस सीरीज के चार सीजन आ गए हैं.

द लेजंड ऑफ हनुमान

द लेजंड ऑफ हनुमान एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है. यह बच्चो में पॉपुलर सीरीज हैं, जिसे हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

पंचायत

बेहतरीन सीरीज की बात हो और जीतेंद्र कुमार की ‘पंचायत’ को भूल जाएं, ऐसा तो हो नहीं सकता. यह एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 9 है. सीरीज की कहानी फुलेरा गांव के लोग और सचिव जी पर केंद्रित है, जिसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े: OTT Releases This Week: वीकेंड होगा फन और एक्साइटिंग, जब OTT पर स्ट्रीम होगी ये फिल्में-सीरीज

Previous article बिजली चोरी के आरोप में 16 लोगों पर केस दर्ज
Next article Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel