[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण

बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण

0
बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण

भरनो. प्रखंड में बढ़ती तपिश व तेज धूप से जल स्रोत सूखने लगे हैं, जिससे कई टोले-मोहल्लों में पेयजल संकट विकराल होता जा रहा है. विडंबना यह है कि जहां जलस्रोत उपलब्ध हैं, वहां भी जलमीनार और चापानल खराब होने से ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं. मुख्यालय स्थित अमनपुर कॉलोनी में फरवरी माह से जलमीनार खराब है, जिससे लगभग 150 की आबादी प्रभावित है. मुहल्ले के हबीब अंसारी, अरशद अंसारी, कमलेश उरांव, फिरोज मियां और मुमताज खान समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में पानी की बढ़ती जरूरत को देखते हुए उन्होंने बीडीओ को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया था. बीडीओ ने आवेदन को कार्रवाई के लिए पेयजल विभाग के कनीय अभियंता को अग्रसारित भी किया, लेकिन महीनों बीतने के बावजूद अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पेयजल विभाग के अभियंता इस गंभीर समस्या के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं. गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट लगातार गहराता जा रहा है और लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है. मुहल्ले के बिलतुष बाड़ा, गुलजार खान समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि गर्मी में राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel