[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला नाबालिग से गैंगरेप मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, जेल

नाबालिग से गैंगरेप मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, जेल

0
नाबालिग से गैंगरेप मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, जेल

रायडीह. मरदा मेला देख घर लौट रही नाबालिग से हुए गैंगरेप मामले का रायडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि बीते 20 फरवरी को रायडीह थाना अंतर्गत ग्राम मरदा घाटो बगीचा के पास मरदा मेला के दौरान एक नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन गैंगरेप के आरोप में आठ से 10 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच के लिए एसपी गुमला हारिश बिन जमां के निर्देशानुसार एसडीपीओ चैनपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी शाखा का सहयोग लिया और भौतिक जांच कर अज्ञात लड़कों का नाम व पता का सत्यापन किया गया. इसके आधार पर आरोपियों के छुपने के संभावित ठिकाने पर लगातार छापेमारी की गयी. छापेमारी में सुरसांग थाना के ग्राम कोनकेल निवासी स्व इंदर अहीर के पुत्र अभिषेक कुमार (22) व डुमरी थाना के ग्राम कपासगुटरा निवासी स्व गंदूर अहीर के पुत्र सूरज गोप (18) समेत चार अन्य आरोपियों (सभी नाबालिग) को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सभी ने बताया कि 20 फरवरी को मरदा स्थित महासदाशिव मंदिर वार्षिकोत्सव के अवसर पर नागपुरी कार्यक्रम देखने आये थे. इस क्रम में एक लड़का व एक लड़की को अकेले मेला से बाहर जाते देख कर पीछा किया व मेला से बाहर अंधेरे में लड़का व लड़की को रोका और लड़के को मारपीट कर भगा दिया. इसके बाद लड़की के साथ घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. छापामारी टीम में थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, पुअनि विनय कुमार साव, सूरज टोप्पो व सअनि राजेश कुमार समेत रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel