[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला साहू नर्सिंग होम में इलाजरत घायल किशोर की मौत

साहू नर्सिंग होम में इलाजरत घायल किशोर की मौत

0
साहू नर्सिंग होम में इलाजरत घायल किशोर की मौत

गुमला. सदर थाना के पतगच्छा गांव में बीते 27 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल 17 वर्षीय किशोर रोहित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के भाई गोल्डन महतो ने बताया कि रोहित कुमार बीते 27 मार्च को गांव में ही रामनवमी का मेला देखने गया था. इस दौरान शाम करीब चार बजे बाइक (जेएच-07जी-3252) के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी. हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. रोहित की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था. हालांकि बाद में उसका इलाज गुमला के साहू नर्सिंग होम में चल रहा था. जिंदगी और मौत के बीच चार दिनों तक संघर्ष करने के बाद सोमवार की रात करीब नौ रोहित ने अंतिम सांस ली. पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कर वाहन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. एसआइ अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है.

विशेष चिकित्सा शिविर आज

गुमला. पालकोट रोड स्थित नीलेश मेडिकल में एक अप्रैल को विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. दोपहर तीन से शाम छह बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अनूप (छाती, दमा व एलर्जी विशेषज्ञ) और डॉ जी मांझी मरीजों की जांच करेंगे. दिलीप नीलेश ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel