[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गैस नहीं मिलने पर एजेंसी के खिलाफ की शिकायत

गैस नहीं मिलने पर एजेंसी के खिलाफ की शिकायत

0
गैस नहीं मिलने पर एजेंसी के खिलाफ की शिकायत

गुमला. रसोई गैस की किल्लत और लोगों को हो रही परेशानी का मामला अब उपभोक्ता फोरम कोर्ट तक पहुंच गया है. गुमला सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अमर कुमार सिन्हा ने इंडेन गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करायी है. गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर पांच लाख रुपये की शिकायत की है. श्री सिन्हा ने अपने शिकायत में कहा है कि उन्होंने गैस के लिए बुकिंग करायी थी. परंतु तय समय से अधिक समय गुजरने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला. इसके लिए एजेंसी के खिलाफ शिकायत की है. बता दें कि दो दिन पहले गुमला सिविल कोर्ट के दो दर्जन अधिवक्ता गैस की किल्लत व बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिलने का मामला लेकर इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय बंद था. एक घंटे इंतजार के बाद भी कार्यालय नहीं खुला था. इसके बाद अधिवक्ताओं ने विरोध किया था. विरोध के बाद सोमवार को अधिवक्ता अमर कुमार सिन्हा ने उपभोक्ता फोरम में मां शेरावली गैस एजेंसी के खिलाफ केस फाइल कर दिया.

नप उपाध्यक्ष का किया गया स्वागत

गुमला. भारतीय स्टेट बैंक शाखा गुमला में नवनिर्वाचित नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी का बैंक पहुंचने पर शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने स्वागत किया. मौके पर भीमलास लकड़ा, नवीन केरकेट्टा, शुभम भगत, मुकेश कुमार, अमर प्रदीप कुजूर आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel