[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गुमला: भरनो कस्तूरबा आवासीय स्कूल के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गुमला: भरनो कस्तूरबा आवासीय स्कूल के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

0
गुमला: भरनो कस्तूरबा आवासीय स्कूल के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कमरे की जांच करते अधिकारी

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Girl Student Suicide Gumla: झारखंड के गुमला जिले में स्थित भरनो के कस्तूरबा आवासीय स्कूल के छात्रावास में रहने वाली 10 वीं की छात्रा ने हॉस्टल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलने पर थानेदार संतोष कुमार सिंह और पुलिस टीम स्कूल पहुंचे और शव को कब्जे में कर छानबीन में जुटे हैं. मृतका की पहचान बूढ़ीपाठ गांव निवासी चैतु उरांव की 15 वर्षीय बेटी मोनिका कुमारी के रूप में हुई है. 

पेट दर्द की बात कहकर रुकी थी छात्रा 

मिली जानकारी के अनुसार छात्रावास में कुल 27 कमरे हैं. मृतका दूसरे मंजिल पर कमरा नंबर 23 में रहती थी. इस कमरे में कुल 15 छात्राएं रहती हैं. सुबह स्कूल की सभी छात्राएं पीटी करने ग्राउंड पर निकली थी, लेकिन मोनिका कमरे में रह गई. उसने सहेलियों से कहा कि उसका पेट दर्द हो रहा है, इसलिए पीटी में नहीं जाएगी. जब ग्राउंड में छात्राओं की गिनती हुई तो मोनिका अनुपस्थित थी. फिर टीचर ने उसकी सहेलियों को उसे बुलाने भेजा.  जब अन्य छात्राएं उसके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था और कुछ गिरने की आवाज आई. सभी छात्राओं ने मिलकर लात मारकर दरवाजा खोला तो देखा मोनिका दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली. घटना के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई. 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

घटना की सूचना मिलते मृतका के माता-पिता भी स्कूल पहुंचे. बेटी का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. मृतका के पिता ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है. उसने घर पर किसी तरह की कोई बात नहीं बताई थी. अगर पेट दर्द होगा तो फांसी क्यों लगाएगी. उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. 

प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ अखिलेश कुमार, डीईओ कविता खलखो,बीडीओ अरुण कुमार सिंह,पीपीओ सूरज लकड़ा,पीआरपी समीम एजाज भी स्कूल पहुंचे. पदाधिकारियों ने स्कूल में सभी छात्राओं के साथ बैठक कर घटना के संबंध में जानकारी ली. 

यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई

यह भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी को राहत: 39 साल की नौकरी के बाद कर दिए गए थे बर्खास्त, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त

Previous article Madhubani: शराबबंदी के बीच बड़ी खेप पकड़ाई, कार से 362 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
Next article बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, पहली बार खुलेंगी 44 हाईटेक नर्सरी, जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel