मधुबनी से संजय कर्ण की रिपोर्ट
Madhubani Crime News: मधुबनी के झंझारपुर में पुलिस ने एनएच-27 पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वैगनआर कार से 362.88 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. हरियाणा से बिहार लाई जा रही शराब की खेप के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कार जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.
एनएच-27 पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई खेप
भैरवस्थान थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वैगनआर कार को रोका. तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि कुल 2016 बोतलों में 362.880 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है.
यह भी पढे़ं: Traffic Volunteers Samastipur: निगम प्रशासन की पहल, ट्रैफिक जाम से निपटने को 11 ट्रैफिक वॉलंटियर्स की तैनाती
कार से क्या-क्या मिला?
- 2016 बोतल अंग्रेजी शराब
- कुल मात्रा: 362.88 लीटर
- दो अलग-अलग ब्रांड की व्हिस्की
- वैगनआर कार जब्त
हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत जिले के घरवाल थाना क्षेत्र निवासी राहुल (पिता- वेद पाल) और रोहित सिवाच (पिता- सतपाल) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है कि शराब की खेप बिहार में किसे पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं.
कार्रवाई एक नजर में
- स्थान: भैरवस्थान थाना क्षेत्र, NH-27
- बरामद शराब: 362.88 लीटर
- कुल बोतलें: 2016
- वाहन: वैगनआर
- गिरफ्तार: 2
- राज्य: हरियाणा से लाई जा रही थी
यह भी पढ़ें: आज धूप निकलेगी या होगी बारिश? IMD का ताजा पूर्वानुमान जानें
