[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला असंतुलित होकर पलटा ऑटो, बच्चे की मौत

असंतुलित होकर पलटा ऑटो, बच्चे की मौत

0
असंतुलित होकर पलटा ऑटो, बच्चे की मौत

कामडारा. थाना क्षेत्र के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप बने ब्रेकर पर असंतुलित होकर एक ऑटो पलट गया. इसमें ऑटो सवार 10 वर्षीय बिकू साहू की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना रविवार की रात लगभग पौने आठ बजे की है. बताया जा रहा है कि बसिया थाना के गांव कुलूसेरा का एक परिवार के कुछ महिलाएं सुबह में ऑटो में सवार होकर गांव गनालोया में मुंहजुट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. वापसी के क्रम में पोकला गेट रेलवे फाटक के समीप उक्त ऑटो ब्रेकर में उछाल खाते हुए असंतुलित होकर पलट गया. ऑटो में सवार एक 10 वर्षीय बालक बिकू साहू (पिता रिझू साहू) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. इधर, घटना की खबर लगते कामडारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटना को लेकर आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने ब्रेकर को हटाने अथवा ब्रेकर पर व्हाइट मार्किंग का निशान लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. पुलिस ने सभी ग्रामीणों को समझाने बुझाने और ब्रेकर हटवा देने का आश्वासन देकर जाम हटाया. इसके बाद कामडारा पुलिस शव को कब्जे में लिया. घायल एक महिला को इलाज के लिए सीएचसी कामडारा में भर्ती कराया गया है.

62 दिव्यांगों की जांच कर किया गया पंजीयन

पालकोट. प्रखंड मुख्यालय सभागार पालकोट में एलिमको कंपनी ने सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर लगाया गया. शिविर में प्रखंड के आंख, पैर व हाथ आदि से संबंधित कुल 62 दिव्यांगों की जांच कर पंजीयन किया गया. बताया गया कि सभी पंजीकृत दिव्यांगों को उनकी दिव्यांगता से संबंधित यंत्र व सामग्री दी जायेगी. मौके पर बीडीओ विजय उरांव, बीपीआरओ राम लखन सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि बसंत कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोतम कुजूर, उज्जवल प्रसाद आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel