[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा चिलरा में संतमत सत्संग को लेकर किया गया भूमिपूजन

चिलरा में संतमत सत्संग को लेकर किया गया भूमिपूजन

0
चिलरा में संतमत सत्संग को लेकर किया गया भूमिपूजन

पथरगामा प्रखंड के चिलरा गांव में आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को होने वाले जिला संतमत सत्संग के 77वें वार्षिक अधिवेशन को लेकर गुरुवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर मनियारपुर सत्संग आश्रम के दरियानंद बाबा ने भूमिपूजन करने के पश्चात ध्वजा स्थापित की. ध्वजा के नीचे संत सतगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप महर्षि शाही स्वामी जी महाराज के विशेष कृपा पात्र प्रधानाचार्य चतुरानंद जी महाराज के सानिध्य में वरिष्ठ आचार्य, साधु-संत और विद्वानों द्वारा अमृतमयी प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा. दरियानंद बाबा ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि जिस स्थान पर जिला संतमत सत्संग का आयोजन होता है, वहां ध्वजा स्थापित करने के बाद स्थल पवित्र हो जाता है. उन्होंने आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को होने वाले 77वें वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सहभागिता का आह्वान किया. इस अवसर पर मदन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजेश राज टुडू के साथ जिला संतमत सत्संग समिति के सभी पदाधिकारी और चिलरा गांव के निवासी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel