[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा पात्र मतदाता सूची से न छूटे, बीएलओ से रखें समन्वय : एसडीओ

पात्र मतदाता सूची से न छूटे, बीएलओ से रखें समन्वय : एसडीओ

0
पात्र मतदाता सूची से न छूटे, बीएलओ से रखें समन्वय : एसडीओ

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रतिनिधि, महागामा महागामा एसडीओ सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आलोक वरण केसरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) व बीएलओ-2 की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. एसडीओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाये, इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग करें. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान नये योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा आवश्यक संशोधन करने की प्रक्रिया चल रही है. इस कार्य में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है. एसडीओ ने प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया. बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न सुझाव एवं समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. मौके पर कांग्रेस के बिपिन बिहारी सिंह, भाजपा के पवन साह, अशोक यादव, झामुमो के मो अजीमुद्दीन, जदयू के हारुण रशीद, माकपा के अशोक साह, राजद के राजीव यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel