[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी हर सहायता: डीएसडब्ल्यूओ

वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी हर सहायता: डीएसडब्ल्यूओ

0
वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी हर सहायता: डीएसडब्ल्यूओ

मधुपुर. महिलाओं व बालिकाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की सहायता और सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मधुपुर में जल्द ही अनुमंडल स्तरीय वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया जायेगा. इसी को लेकर शनिवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी मधुपुर पहुंचीं और अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में उपलब्ध भूमि का बारीकी से अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य के लिए उसकी उपयुक्तता का आकलन किया. इस अवसर पर मधुपुर सीडीपीओ नीतू कुमारी, प्रधान सहायक रतन मिश्रा, पर्यवेक्षिका निवेदिता नटराजन समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. निरीक्षण के बाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने मधुपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा किया. उन्होंने विभागीय कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सीडीपीओ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के मानदेय भुगतान, विभागीय योजनाओं के संचालन तथा प्रशासनिक कार्यों की प्रगति पर चर्चा की. रंजना कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार एवं विभागीय निर्देश के अनुसार सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को मानदेय भुगतान से संबंधित घोषणा पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों से समय पर दस्तावेज प्राप्त कर विभाग को भेजा जायेगा ताकि मानदेय भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो और आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को समय पर राशि उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने बताया कि पूर्व में वन स्टॉप सेंटर का निर्माण प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में प्रस्तावित था, लेकिन विभाग द्वारा जारी नये दिशा-निर्देशों के अनुसार अब इसे अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्थापित किया जाना है. इसी उद्देश्य से आज प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के बाद तैयार की जाने वाली रिपोर्ट शीघ्र ही सरकार को भेजी जायेगी, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरा किया जायेगा. बतातें चले कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं एवं बालिकाओं को हिंसा, उत्पीड़न अथवा अन्य संकट की स्थिति में कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थायी आश्रय एवं अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है. मौके पर पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, निवेदिता नटराजन, प्रधान सहायक प्रकाश दास, कंप्यूटर ऑपरेटर टिंकू दास, आदेश पाल, अशोक मांझी आदि मौजूद थे. — डीएसडब्ल्यूओ ने किया स्थल निरीक्षण, मधुपुर में वन स्टॉप सेंटर निर्माण को मिलेगी रफ्तार मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में जल्द बनेगा वन स्टॉप सेंटर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel