[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा डिजिटल क्रॉप सर्वे एप पर कृषक मित्रों को मिला प्रशिक्षण

डिजिटल क्रॉप सर्वे एप पर कृषक मित्रों को मिला प्रशिक्षण

0
डिजिटल क्रॉप सर्वे एप पर कृषक मित्रों को मिला प्रशिक्षण

पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय के सभागार में कृषक मित्रों को डिजिटल क्रॉप सर्वे एप के माध्यम से रबी एवं खरीफ फसलों का सटीक डेटा संग्रह करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समन्वयक कुमार अनुराग उपस्थित रहे. प्रशिक्षण के दौरान भूखंड-वार भौतिक सत्यापन, जियो-टैगिंग तथा मोबाइल एप के माध्यम से वास्तविक समय में डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गयी. कृषक मित्रों को बताया गया कि खेतों का डिजिटल डेटा तैयार करने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा फसल बीमा जैसी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी. कृषक मित्रों को डीसीएस झारखंड एप पर खेतों की भौतिक स्थिति जैसे कौन-सी फसल लगी है, भूमि पर मकान या तालाब है अथवा वह परती जमीन है, आदि विवरण दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया. खरीफ एवं रबी फसलों का समय पर जियो-रेफरेंस्ड मैप तैयार कर सर्वेक्षण करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि उत्पादन का सटीक आकलन किया जा सके.

समय-सीमा में सर्वे पूर्ण करने की जिम्मेदारी

कृषक मित्रों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सर्वे कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. यदि कोई कृषक मित्र स्वयं यह कार्य करने में सक्षम न हो, तो वह अपने गांव के 18 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित कर इस कार्य में सहयोग ले सकता है. प्रत्येक प्लॉट के सर्वेक्षण के लिए कृषक मित्रों को 10 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य कुमार प्रियदर्शी, उप परियोजना निदेशक मनोज ठाकुर, कृषक मित्र राजेश झा, लक्ष्मण राय, बदरुद्दीन अंसारी, अक्षय डे, बिट्टू भगत, शंभू ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel