[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन की प्राथमिकता : डीइओ

Bokaro News: शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन की प्राथमिकता : डीइओ

0
Bokaro News: शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन की प्राथमिकता : डीइओ

बोकारो, समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीइओ सह डीसी श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. कहा गया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. डीइओ ने कहा कि निर्वाचन की सफलता में सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता और पूर्ण समन्वय के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया. निर्देश दिया गया कि सभी मतदान कर्मी निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान करेंगे. किसी भी परिस्थिति में रूट में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी. मतदान समाप्ति के बाद सभी दल उसी निर्धारित मार्ग से सीधे बाजार समिति चास स्थित बज्रगृह में लौटेंगे. प्रशासन ने यह भी कहा है कि रूट चार्ट का उल्लंघन गंभीर अनुशासनहीनता मानी जायेगी और संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है. डीइओ ने सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीन सभी मतदान केंद्रों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे. मतदान दिवस के दिन वे अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहेंगे और मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे. उन्होंने उनकी जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया, जिसमें मतदान शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, मतदान कर्मियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना, किसी भी विवाद – व्यवधान या शिकायत की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सुरक्षित वज्रगृह तक पहुंचाना आदि शामिल है. डिस्पैच के दिन सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने मतदान दलों के साथ पार्टी मिलान करेंगे तथा अतिरिक्त बैलेट पेपर एवं मतपेटी संबंधी सामग्री संबंधित कोषांग से विधिवत प्राप्त कर उसका मिलान करेंगे. सेक्टर पदाधिकारियों को पीठासीन पदाधिकारियों के कार्यों की निगरानी रखने को कहा. कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मतपेटियों की सीलिंग निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप करने, सभी प्रपत्र – 28, 29, 18 आदि में स्पष्ट, पूर्ण एवं त्रुटिरहित जानकारी भरा हो. डीइओ ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है. सभी औपचारिकताओं का सावधानीपूर्वक पालन किया जाए. मौके पर पदाधिकारियों को बैलेट बॉक्स सीलिंग की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी दी गई, जिसमें सील लगाने की प्रक्रिया, टैगिंग, हस्ताक्षर व अभिलेखीकरण की पूरी जानकारी व्यावहारिक रूप से समझायी गयी. डीइओ ने सभी पदाधिकारियों ने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया. सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद: एसपी पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि सभी सेक्टर पदाधिकारियों के वाहन जीपीएस से लैस रहेंगे, जिससे उनकी गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सके. साथ ही, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तथा क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को भी तैनात रखा जायेगा, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल निपटा जा सके. सेक्टर पदाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी को जिला नियंत्रण कक्ष के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया. किसी भी तरह की सूचना अविलंब जिला नियंत्रण कक्ष व अपने वरीय को देंगे. बैठक में चास नगर निगम के प्रेक्षक श्याम नारायण राम तथा फुसरो नगर परिषद के प्रेक्षक मो सादात अनवर भी उपस्थित रहे. दोनों प्रेक्षकों ने सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मो सफीक आलम द्वारा क्रमवार सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान दिवस से पूर्व की तैयारियों, मतदान दिवस के दौरान की जिम्मेदारियों तथा मतदान के बाद की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत सभी सेक्टर पदाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel