[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला, वृद्ध की मौत

घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला, वृद्ध की मौत

0
घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला, वृद्ध की मौत

गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह गांव में घर में घुसकर किये गये कथित जानलेवा हमले में एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल, गोड्डा में चल रहा है. मृतक की पहचान 65 वर्षीय मनीलाल मंडल के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी 55 वर्षीय रीता देवी गंभीर रूप से घायल हैं. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और इस संबंध में पुलिस को पूर्व में लिखित शिकायत भी दी गयी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. परिजनों के अनुसार, मामले को लेकर ठाकुरगंगटी थाना के जांच पदाधिकारी तथा सर्किल इंस्पेक्टर को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की गयी थी. इसके बावजूद आवश्यक कदम नहीं उठाये गये. परिवार का यह भी दावा है कि इससे पूर्व 7 मई 2026 को कई लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया था. बाद में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के उपरांत मामले में कार्रवाई शुरू हुई थी.

शाम को घर में घुसकर हमला करने का आरोप

पीड़ित के पुत्र पिंकू मंडल के अनुसार, सोमवार की शाम लगभग छह बजे कुछ लोग उनके घर के आसपास घूमते दिखाई दिये. इसके कुछ समय बाद कई व्यक्ति कथित रूप से घर में घुस आये और धारदार हथियार तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमले में मनीलाल मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी रीता देवी भी हमले की शिकार हो गयी.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

घटना के बाद दोनों घायलों को पहले हरिदेवी रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, गोड्डा ले जाने के दौरान मेहरमा थाना क्षेत्र के घोरीचक के समीप मनीलाल मंडल की मौत हो गयी. वहीं रीता देवी का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गये हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

क्या कहते हैं जांच अधिकारी

ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में कल हुई मारपीट की घटना में घायल वृद्ध मनीलाल मंडल को इलाज के लिए गोड्डा लाया गया था. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है तथा पोस्टमार्टम से संबंधित सभी आवश्यक कागजात अस्पताल प्रशासन को सौंप दिये गये हैं. अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए फर्द बयान संबंधित थाना को भेजा जा रहा है.

-अवधेश शुक्ला, अनुसंधान पदाधिकारी (आइओ), नगर थाना, गोड्डा

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

सोमवार देर शाम हुई मारपीट की घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष के पुत्र पिंकू मंडल के लिखित आवेदन पर ठाकुरगंगटी थाना में कांड दर्ज किया गया है. घटना में घायल एक व्यक्ति की गोड्डा रेफर किए जाने के दौरान मृत्यु हो गयी. मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. इससे पूर्व भी आपसी विवाद को लेकर कांड दर्ज किया गया था, जिसमें अनुसंधान पूर्ण कर चार्जशीट न्यायालय में समर्पित किया जा चुका है.

-राजन कुमार राम, थाना प्रभारी, ठाकुरगंगटी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel