[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. गोराडीह में शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक व कार जब्त

bhagalpur news. गोराडीह में शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक व कार जब्त

0

शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोराडीह पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एवं एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गयी है. पहली कार्रवाई भागलपुर मुख्य मार्ग पर सतजोरी मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान की गई. जांच के क्रम में दो मोटरसाइकिलों पर सवार लोगों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की 750 एमएल की कुल 27 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों बाइक जब्त कर ली गई.

गिरफ्तार तस्करों में गोड्डा के देवनंद गांव निवासी बजरंगी साह एवं छोटू साह तथा दुमका जिला के सरैया थाना क्षेत्र स्थित तीतमो गांव निवासी सन्नी देओल साह है.

वहीं दूसरी कार्रवाई गोराडीह थाना चौक के निकट वाहन जांच के दौरान की गई. पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 60 बोतल बीयर बरामद हुई. इस मामले में कार को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपितों में मिरजानहाट छटपटी पोखर निवासी राजा सिन्हा तथा गोड्डा जिला अंतर्गत हनवाड़ा थाना क्षेत्र के मिल्की हनवाड़ा गांव निवासी मोहम्मद आजाद है. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel