[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा नाला नहीं बनने से सड़क पर जलजमाव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

नाला नहीं बनने से सड़क पर जलजमाव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

0
नाला नहीं बनने से सड़क पर जलजमाव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

हनवारा थाना क्षेत्र के कुशमहरा पंचायत अंतर्गत मलियाचक गांव में नाला नहीं होने के कारण सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. गांव में मस्जिद की ओर जाने वाले मार्ग पर गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक सड़क पर बना रहता है. सड़क के किनारे नाला का निर्माण नहीं होने से वर्षा का पानी तथा घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही फैल जाता है, जिससे मार्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव की समस्या से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है. वहीं, मस्जिद में नमाज अदा करने जाने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है.

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. लोगों का कहना है कि यदि बरसात शुरू होने से पहले नाला निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से शीघ्र नाला निर्माण कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गांववासियों को इस समस्या से राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel