[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा कुसमाहरा पंचायत में समग्र समुदाय विकास कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

कुसमाहरा पंचायत में समग्र समुदाय विकास कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

0
कुसमाहरा पंचायत में समग्र समुदाय विकास कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

रविवार को कुसमाहरा पंचायत में एक नयी शुरुआत, एक नयी पहल के संकल्प के साथ समग्र समुदाय विकास कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया. इस महत्वपूर्ण पहल का उद्घाटन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर जिला परिषद नगमा आरा, मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र रजक और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा किया गया. कार्यक्रम योगा हिलेर्स ऑर्गेनाइज़ेशन (वाइएचओ) के सहयोग से संचालित होगा, जो जमीनी स्तर पर समुदाय के साथ मिलकर ग्रामीण विकास को नयी दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर लोगों के मानसिक, शारीरिक और आर्थिक विकास को सुनिश्चित करते हुए एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है. कार्यक्रम 360 डिग्री समग्र सशक्तिकरण दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसके अंतर्गत कृषि विकास, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, काउंसलिंग, वित्तीय साक्षरता, सामुदायिक निर्माण, समग्र स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण, डिजिटल वेलनेस, नागरिक जागरूकता और उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कार्य किया जाएगा. इस पहल के तहत वर्षभर नियमित प्रशिक्षण सत्र, जागरूकता अभियान और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, युवाओं, महिलाओं और पूरे समाज को जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंचायत देश की मजबूत नींव है और यदि इस स्तर पर विकास सुनिश्चित किया जाये, तो संपूर्ण समाज का विकास स्वतः संभव है. इस अवसर पर वाईएचओ की टीम के कुणाल (डायरेक्टर), शिशिर गौरव (डायरेक्टर), पीटर टोप्पो (झारखंड स्टेट हेड), कंचन मेहता, डेविड जॉन और बेन्सन जॉनसन सहित कई सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मिन्हाज आलम, मिनसार आला, मन्नान, रऊफ आलम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को मजबूत समर्थन प्रदान किया. विशेषज्ञों ने इस पहल को भविष्य में झारखंड के अन्य पंचायतों के लिए आदर्श मॉडल बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel