[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा एनआइ एक्ट मामलों को सुलह समझौते के माध्यम से निष्पादन करने का निर्देश

एनआइ एक्ट मामलों को सुलह समझौते के माध्यम से निष्पादन करने का निर्देश

0
एनआइ एक्ट मामलों को सुलह समझौते के माध्यम से निष्पादन करने का निर्देश

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अप्रैल माह में मासिक लोक अदालत के साथ एनआइ एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एनआइ एक्ट से संबंधित मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. बैठक के दौरान अधिकारियों को अधिक से अधिक एनआइ एक्ट मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही, पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कानूनी पहलुओं पर विचार किया गया. मौके पर एनआइ एक्ट से संबंधित न्यायिक पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे. प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि लोक अदालत से पूर्व प्री-सिटिंग आयोजित कर एनआइ एक्ट से संबंधित मामलों का समाधान शुरू किया जाएगा. आगामी 25 अप्रैल को मासिक लोक अदालत के दिन ही विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और पक्षकारों को न्याय सुलभ और त्वरित रूप से मिलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel