Giridih News :तिसरी में प्रदर्शन कर धरना पर बैठे कर्मी

Giridih News :आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के आह्वान पर आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गये. नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष लखन यादव व उपाध्यक्ष अनूप यादव कर रहे थे.

By PRADEEP KUMAR | January 19, 2026 11:40 PM

कर्मियों ने कहा कि हम कर्मियों को पिछले तीन चार माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कर्मियों ने कहा कि वे सात सूत्री मांगों पर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं. मांग पूरी होने पर ही काम पर लौटेंगे. तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत 50 पचास से ज्यादा आउटसोर्सिंग कर्मियों हैं. कार्य बहिष्कार का स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ रहा है. कई मरीजों की बलगम समेत अन्य जांच नहीं हो रही है. वहीं, ड्रेसिंग आदि का काम भी बंद हो गया है. इसके कारण मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है. धरना पर कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार, एमएसडब्ल्यू रंजीत यादव, ड्रेसर शिबू कुमार, चंदन कुमार, फार्मासिस्ट नीरज कुमार, एएनएम रीना कुमारी, पूजा देवी, सफाई कर्मी गुड़िया देवी, सरिता मुर्मू, एएनएम नीतू कुमारी, नेहा सिंह यादव, मिन्नी कुमारी, पिंकी कुमारी समेत अन्य बैठे हैं.

सेवा पर कुछ प्रभाव पड़ा है : चिकित्सा प्रभारी

चिकित्सा प्रभारी डॉ देवव्रत ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों के हड़ताल पर जाने से तो कुछ प्रभाव जरूर पड़ा है, लेकिन अस्पताल के स्थायी कर्मियों से लगभग स्वास्थ्य सारे कार्य करवा जा रहे हैं.

कार्य बहिष्कार से बढ़ी परेशान

आठ सूत्री मांगों को लेकर बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में कार्यरत 26 कर्मी पिछले पांच दिनों कार्यसे हड़ताल पर डटे हैं. हडताल पर चले जाने से अस्पताल का कार्य प्रभावित हो रहा है. कर्मियों के अनुसार आउटसोर्सिंग कंपनी शिवा और बालाजी कर्मियों के साथ शोषण कर रही है. कई बार आग्रह करने के बाद भी कोई सुधार नहीं होने के कारण कार्य बहिष्कार करना पड़ा. बता दें कि बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में पांच एमएसडब्लू्यूपद, तीन जीएनएम, छह एएनएम, आठ सफाई कर्मी के पद पर आठ, दो ड्रेसर और एक कंप्यूटर आपरेटर सहित 26 कर्मी कार्यरत हैं. बालाजी कंपनी के अधीन टेक्निकल, जबकि शिवा कंपनी के अधीन सफाई कर्मी कार्य करते हैं. दोनों कंपनी के अधिकारी कर्मियों के उनका अधिकार नहीं दे रहे हैं. इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा महेश गुप्ता ने कहा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से परेशानी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है