Giridih News :बिरनी में बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, रेफर

Giridih News :बरहमसिया कोवाड़ मुख्य मार्ग पर खरखरी करमाटांड़ के पास बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए गिरिडीह ले गये.

By PRADEEP KUMAR | February 18, 2026 10:57 PM

दोनों घायलों में एक की पहचान भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत दासोडीह निवासी रोहित यादव व दूसरे की पहचान मुफस्सिल थानांतर्गत लेदा शंकरा निवासी मनोज राय के रूप में हुई है. घटनास्थल से ही रोहित यादव को उसके परिवार वाले सदर अस्पताल गिरिडीह लेकर चले गये. मनोज राय की पहचान लेदा के मुखिया राजेश वर्मा ने की. बिरनी के एसआई लालचंद महतो ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली व दोनों बाइकों को जब्त कर चौकीदार को सौंप दिया. मनोज राय को सदर अस्पताल गिरिडीह भेजने को लेकर 108 एंबुलेंस से संपर्क करने पर पुलिस पदाधिकारी को बताया गया कि नजदीकी क्षेत्र में वाहन उपलब्ध नहीं है.

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल

बेंगाबाद में बुधवार की शाम दो अलग अलग स्थानों पर हुई सडक दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहली घटना परशुरामडीह-बसमता मुख्य सड़क पर बसमता के पास हुई. इस रोड से बालू लोड ट्रैक्टर जा रहा था. अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार बसमता मनोज दास ट्रैक्टर से जा टकरा और गिरकर घायल हो गया. उसके चेहरे, पैर, हाथ में गंभीर चोट आयी है. वहीं, उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. दूसरी घटना बेंगाबाद-लुप्पी मुख्य मार्ग हाडोडीह के पास घटी. मंडरो निवासी मिथुन कुमार बाइक से अपने ससुराल लुपी जा रहा था. हाडोडीह के पास वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया.