[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News: मां सरस्वती के प्रतिमा विसर्जन में दो पक्ष भिड़े, पुलिस तैनात, स्थिति नियंत्रण में

Giridih News: मां सरस्वती के प्रतिमा विसर्जन में दो पक्ष भिड़े, पुलिस तैनात, स्थिति नियंत्रण में

0
Giridih News: मां सरस्वती के प्रतिमा विसर्जन में दो पक्ष भिड़े, पुलिस तैनात, स्थिति नियंत्रण में

घटना के बाद खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल आदि गांव में पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजकर इलाज शुरू करवाया. मुखिया की हालत गंभीर बतायी जा रही है. इस संबंध में एक पक्ष के दिनेश्वर प्रसाद सिंह, पिता रघुनंदन सिंह ने ओपी पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उनके मोहल्ले में बच्चों द्वारा स्थापित सरस्वती पूजाेत्सव प्रतिमा को विसर्जन को लेकर जाया जा रहा था, जिसमें चन्द्रखो के मुखिया गौतम शर्मा भी मौजूद थे. खेतों स्कूल के पास जब जुलूस पहुंचा, तो अचानक हरवे हथियार से लेश होकर करीब बीस की संख्या में लोगों ने आसपास के घरों से रोड पर निकलकर जुलूस को घेर लिया और मारपीट करने लगे. बताया कि इस दौरान राजेश यादव, पिता नंदलाल यादव, सूरज यादव, पिता रविन्द्र यादव, विजय यादव आदि ने उग्र अवस्था में जुलूस में शामिल लोगों के साथ बेतरतीब ढंग से राड आदि से मारपीट की, जबकि इसमें पत्थरबाजी भी की गयी. इसी क्रम में मुखिया को भी घेरकर राड से मारपीट की, इसमें उन्हें कई जगह गंभीर चोटें आयी और हाथ पैर भी तोड़ दिया गया. कहा कि आरपियों ने चेन और नगदी की छिनतई भी की. बीच बचाव करने आए गौरव कुमार, आकाश सिंह आदि के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया.

दूसरे पक्ष का आरोप- अश्लील गाने बजाने से रोकने पर की मारपीट

वहीं दूसरे पक्ष की मनकी देवी, पति बबलू यादव ने दिए आवेदन में बताया है कि सोमवार की दोपहर वे सभी घर पर थे. उसी क्रम में अश्लील गाने बजाते हुए जुलूस वहां आया. अश्लील गानों पर आपत्ति करने पर उनके घरों में जातीय भेदभाव के गाली देते हुए मनोज सिंह, किशोरी सिंह, पंकज सिंह आदि करीब बीस की संख्या लोग घुस गए और मारपीट करने लगे. इस दौरान इनके घरों के सामने खड़े चारपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. बताया कि उक्त सभी जुलूस में राड आदि लेकर चल रहे थे.

क्या कहती है पुलिस

इस मामले में घोड़थंभा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. बताया कि गांव में स्टैटिक क्यूआर टीम की तैनाती की गयी है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में व शांतिपूर्वक है. किसी की गिरफ्तारी से इंकार करते हुए कहा कि मामले में गहन जांच पड़ताल और पूछताछ सहित अनुसंधान जारी है. माहौल खराब करनेवालों की खोजबीन भी जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel