Giridih News :धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन ने खरीदा नामांकन पर्चा

धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. इनमें पिंटू कुमार, अरविंद कुमार निषाद तथा जितेंद्र रविदास शामिल हैं.

By PRADEEP KUMAR | January 30, 2026 11:08 PM

इसके साथ ही अब तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वाले उम्मीदवारों की संख्या 12 हो गयी है. नामांकन पत्रों की खरीदारी के दौरान अनुमंडल प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत काउंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था. डीसीएलआर सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारियों के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिले की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने, संवीक्षा, नाम वापसी तथा मतदान की तिथि तक सभी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

बड़की सरैया में छह ने खरीदा नामांकन पर्चा

नगर निकाय चुनाव के मध्य नजर उम्मीदवारों ने नामांकन के दूसरे दिन बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के छह दावेदारों ने नाजीर रशीद कटवाया. जबकि, वार्ड पार्षद के लिए वार्ड एक से छह तक के लिए खोले गये काउंटर से 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा खरीदा. वहीं वार्ड सात से 12 तक के लिए खोले गए काउंटर से कल 14 लोगों ने नाजीर रशीद कटवाये. इस संबंध में निर्वाची सह अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थियों ने अभी तक नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है.