Giridih News :बिना जमीन अधिग्रहण के सड़क निर्माण का रैयत ने किया विरोध
Giridih News :गिरिडीह-जामताड़ा सड़क पर बुधूडीह से कोलडीह तक आरसीडी द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण के बीच पंचनटांड़ में एक रैयत ने सड़क निर्माण पर रोक दिया है. रैयत द्वारा बोर्ड लगाकर काम रोकने से संवेदक परेशान है.
By PRADEEP KUMAR |
January 31, 2026 11:42 PM
इस संबंध में रैयत भरत मंडल ने बताया कि बुधूडीह से कोलडीह तक आरसीडी से हो रहे सड़क निर्माण के बीच पंचनटांड़ में खाता नंबर एक, प्लॉट नंबर 308, रकवा 4.16 डिसमिल के मद्दे लगभग 70 फीट तक सड़क निर्माण के लिए उनकी करीब तीन फीट चौड़ी जमीन पर पीसीसी की तैयारी की जा रही थी, जिसे उसने रोक दिया है. उन्होंने विभाग से मापी कर अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा देने की मांग की है. कहा है कि जब तक विभाग मापी कर भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रावधान के तहत मुआवजा नहीं देता है, वह काम नहीं होने देगा.
रैयत विभाग को आवेदन दें, होगी पहल : कनीय अभियंता
आरसीडी के कनीय अभियंता ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. रैयत ने मौखिक सूचना दी है. रैयत विभाग को आवेदन दें. जमीन अधिग्रहण व मुआवजा की दिशा में पहल की जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 4:25 PM
July 3, 2026 12:00 PM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 10:01 AM
June 29, 2026 5:44 PM
June 28, 2026 1:29 PM
June 26, 2026 11:46 AM
June 24, 2026 10:24 AM
June 23, 2026 4:25 PM
June 21, 2026 4:34 PM
