Giridih News :शिलान्यास के एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण कार्य
Giridih News :मांझीडीह मोड़ से झरहा होते हुए संघरवा पुल तक जानेवाली लगभग छह किमी सड़क जर्जर हो गयी. इसके सुदृढ़ीकरण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ. जबकि, कार्य का शिलान्यास हुए एक वर्ष से अधिक हो गया है.
By PRADEEP KUMAR |
February 7, 2026 11:06 PM
जर्जर सड़क के कारण एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. मांझीडीह मोड़ से झरहा होते हुए संघरवा पुल तक जानेवाली सड़क का इस्तेमाल पीरटांड़ व डुमरी प्रखंड के लोग करते हैं,
12 वर्ष पूर्व बनी थी सड़क
एक ओर जहां पीरटांड़ में कई जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर डुमरी व पीरटांड़़ को जोड़नेवाली सड़क की हालत जर्जर हो गयी है. यह सड़क 12 वर्ष पूर्व बनी थी. इस सड़क से झरहा, जीतकुंडी, खुद्दीसार, मुरकुंडो, दीवानडीह, बरमसिया, परगोटांड़, गुलीदाड़ी समेत एक दर्जन से अधिक गांव के लोग आना-जाना करते हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने इसका शिलान्यास किया था.
इसी माह शुरू होगा काम जेई
इस बाबत कनीय अभियंता मेघलाल महतो ने बताया कि इसी माह सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा. कुछ तकनीकी कारणों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था.
...