[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News : वार्ड 33 में नाली की समस्या का नहीं हुआ समाधान, सफाई व जलापूर्ति की भी परेशानी

Giridih News : वार्ड 33 में नाली की समस्या का नहीं हुआ समाधान, सफाई व जलापूर्ति की भी परेशानी

0
Giridih News : वार्ड 33 में नाली की समस्या का नहीं हुआ समाधान, सफाई व जलापूर्ति की भी परेशानी

इस वार्ड में कमलजोर, अम्बाटांड़, नयाधोड़ा, सिमरियाधोड़ा और पहाड़ीडीह आंशिक समेत अन्य मोहल्ला आते हैं. नगर निगम में शामिल यह वार्ड पहले पंचायत थी, जो कि सीसीएल क्षेत्र में स्थित है. नये परिसीमन के तहत इस इलाके को नगर निगम में शामिल किया गया. यहां की जनता को उम्मीद थी कि निगम में शामिल होने के बाद क्षेत्र का समुचित विकास होगा, लेकिन आज भी यहां के लोग कई ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहे हैं. स्थानीय निवासियों की सबसे बड़ी शिकायत कूड़ा गाड़ी का ना आना है. कचरा उठाने वाली गाड़ियां वार्ड के भीतर तक नहीं पहुंचतीं, जिसके कारण सड़कों के किनारे गंदगी का अंबार लगा रहता है. इतना ही नहीं नालियों के अभाव और उनकी नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता है.

सीसीएल की जलापूर्ति के भरोसे वार्डवासी

शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ वार्ड 33 के लोगों को अब तक नहीं मिल सका है. यहां के लोग मुख्य रूप से सीसीएल द्वारा संचालित जलापूर्ति तथा झगरी में बने पानी टंकी पर निर्भर हैं. विडंबना यह है कि जब भी सीसीएल का मोटर जलता है, पूरा इलाका बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हो जाता है.

जर्जर सड़कें बनीं मुसीबत

यातायात की बात करें, तो कमलजोर से अंबाटांड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क स्थिति काफी जर्जर है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं. बरसात के दिनों में यह मार्ग चलने लायक भी नहीं रह जाता, जिससे स्कूली बच्चों और मरीजों को ले जाने में काफी कठिनाई होती है.

आमलोगों की प्रतिक्रिया

नगर निगम टैक्स तो समय पर लेता है, लेकिन जब कूड़ा गाड़ी बुलाने की बात आती है, तो कोई सुनने वाला नहीं. गंदगी के बीच रहना हमारी मजबूरी बन गयी है.

मो तौशिफ

कमलजोर-अंबाटांड़ रोड की हालत इतनी खराब है कि आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं. सालों से मरम्मत का इंतजार है, लेकिन प्रशासन मौन है.

मो इबरार

पानी के लिए हम आज भी सीसीएल के भरोसे हैं. यदि मोटर खराब हुई, तो पानी नहीं मिलता है. समस्या समाधान वार्ड में पाइपलाइन बिछाना बहुत जरूरी है.

मो मेहताब

नालियां जाम हैं और सफाई कर्मी महीनों नजर नहीं आते. हमें समझ नहीं आता कि हम नगर निगम का हिस्सा हैं या किसी भूले-बिसरे गांव का.

काशीफुर्रहमान आलम

निवर्तमान वार्ड पार्षद का दावा

निवर्तमान वार्ड पार्षद का दावा है कि उनके कार्यकाल की कई उपलब्धियां हैं. 1040 से अधिक लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलवाया गया. 1200 से अधिक लाभुकों को राशन कार्ड बना व 600 से अधिक लाभुकों को वृद्धा, विधवा, दिव्यांग का लाभ दिलाया गया, वार्ड में उप स्वास्थ्य केंद्र खुला. गली-मोहल्लों में 200 से अधिक सोलर लाइट लगवायी गयी. सौ एलइडी लाइट लगवायी गयी. बिजली की समस्या को देखते हुए कई मोहल्लों में नया ट्रांसफॉर्मर लगवायी गयी. वार्ड में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से पीसीसी व नाली निर्माण किया गया और कई प्रक्रियाधीन हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel