[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया तेगाछी प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, उद्घाटन मैच में बोरना की टीम ने चोढली को 160 रनों से हराया

तेगाछी प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, उद्घाटन मैच में बोरना की टीम ने चोढली को 160 रनों से हराया

0
तेगाछी प्रीमियर लीग का शानदार आगाज,  उद्घाटन मैच में बोरना की टीम ने चोढली को 160 रनों से हराया

चौथम. प्रखंड के मध्य बोरने पंचायत अंतर्गत तेगाछी पुनर्वास में रविवार को टीपीएल लीग की शुरुआत हुई. जिसमें पहले मैच में बोरना की टीम ने एकतरफा मैच खेलते हुए चोढली को 160 रनों से हरा दिया. इससे पहले टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह एवं मुखिया शशि भूषण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर बोरना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बोरना की टीम ने निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर 254 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चोढली की टीम 94 रन पर ऑल आउट हो गई. बोरना की टीम के बल्लेबाज फरहान ने 20 बॉल में 61 रन बनाये साथ ही तीन विकेट भी लिये. उन्हें मेन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया. जबकि इम्तियाज ने भी पांच विकेट हासिल किये. मैच में अंपायर कृष्णा और सुमित के अलावा स्कोरर सुनील कुमार थे. कॉमेंटेटर की भूमिका विजय पोद्दार और मुकेश कुमार ने निभाई. इधर उद्घाटन के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि और मुखिया ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया. इस अवसर पर मोहन सिंह के अलावा आयोजक संतोष पटेल, अविनाश कुमार उर्फ सैंपी, भाजपा नेता सुनील कुमार, जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel