Giridih News :बीडीओ ने रोजगार सेवक से मांगा स्पष्टीकरण

Giridih News :फर्जी तरीके से मस्टर रोल भरकर पैसा गबन करने की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए बीडीओ निसात अंजुम ने बडकीटांड पंचायत के रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगा है.

By PRADEEP KUMAR | February 7, 2026 11:02 PM

प्रखंड विकास पदाधिकारी के ज्ञापांक 196 के माध्यम से बड़कीटांड़ पंचायत के रोजगार सेवक मो. नेजाम अहमद से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. बता दें कि ग्राम पंचायत बड़कीटांड़ के सुरेंद्र तुरी (पिता अमृत तुरी) ने बीडीओ को आवेदन देकर बड़कीटांड़ पंचायत के रोजगार सेवक पर मनरेगा योजना में फर्जी तरीके से मस्टर रोल भरकर रुपये का गबन करने की शिकायत की थी.

तालाब निर्माण की थी

योजना

बीडीओ को दिये आवेदन में बड़कीटांड़ पंचायत के कुसुंभा में श्यामसुंदर राय का तालाब निर्माण, चंदन सिंह का तालाब निर्माण, विनय मुर्मू का तालाब निर्माण एवं तारकेश्वर प्रसाद सिंह के तालाब निर्माण में फर्जी तरीके से मस्टर रोल भरकर योजना के रुपये के गबन की शिकायत की गई थी. शिकायत के आलोक में बीडीओ निसात अंजुम ने रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण की मांग की है.