चाकू का भय दिखाकर फेरीवाले से की लूटपाट

बगोदर थाना क्षेत्र के साहू मुहल्ला के बासुदेव साहू और उसके बेटे के साथ हेसला जीटी रोड ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात अपराधियों ने चाकू के बल पर लूटपाट की.

By Prabhat Khabar News Desk | May 14, 2024 1:36 AM

बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के साहू मुहल्ला के बासुदेव साहू और उसके बेटे के साथ हेसला जीटी रोड ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात अपराधियों ने चाकू के बल पर लूटपाट की. घटना सोमवार शाम की है. बासुदेव ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वह अपने बेटे विकास कुमार के साथ कुशमरजा से अपनी टेंपो से फेरी कर बगोदर लौट रहा था. हेसला के ओवर ब्रिज के समीप एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग टेंपो के आगे गाड़ी को खड़ी कर गर्दन पर चाकू रखकर लूटपाट करने लगा. इस दौरान हमलोगों ने विरोध किया तो विकास पर हमला कर दिया. विकास के जांघ पर चाकू से वार कर दिया. लुटेरे 31400 रुपये लेकर बाइक से बगोदर की ओर भाग गये. घटना से क्षेत्र में दहशत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है