Giridih News :बिना अनुमति के कृषि योग्य भूमि पर पोल गाड़ने का ग्रामीणों ने किया विरोध
Giridih News :योगीडीह फुटबॉल ग्राउंड में बालुटुंडा, लोहडीह, कर्माटोंगरी, खेतको, चिनगीपहरी, बेलमा, योगीडीह, पोरैया, मंझिलाडीह, कोडाडीह, उपनगर, शहरपुर व नगरी के गणमान्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई.
By PRADEEP KUMAR |
February 18, 2026 10:33 PM
बैठक की अध्यक्षता लोहेडीह के मुखिया अर्जुन महतो ने की तथा संचालन हमर अधिकार मंच के सचिव चन्द्रदेव कुमार बरनवाल चन्दू ने किया. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि गोमो फीडर में कॉमर्शियल लाइन बिना ग्रामसभा किये, रैयत की अनुमति के बिना खेती योग्य कृषि भूमि पर 11000 केवीए का पोल गाड़कर कृषि भूमि को नष्ट कर, पुराने गोमो फीडर के बगल से 11 हजार वोल्ट का अवैध रुप से न्यू कमर्शियल लाइन खींचकर पोल गाड़ा जा रहा है, जो पेसा कानून का घोर उल्लंघन है.
विभाग कर रहा मनमानी :
हम ग्रामीण विकास कार्य के विरोधी नहीं हैं, पर रैयत की अनुमति के बिना इस तरह से मनमाने तरीके से कार्य करने का हम सब घोर विरोध करते हैं तथा विद्युत आपूर्ति विभाग गिरिडीह से यह मांग करते हैं कि बिना अनुमति के कृषि योग्य खेतों में गाड़े गये पोल को अविलंब उखाड़कर कृषि योग्य भूमि को अभिमुक्त करें, अन्यथा मजबूर होकर वे जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक में मुख्य रूप से लोहेडीह के पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र यादव, प्रमोद ठाकुर, राजू महतो, फारुख अंसारी, दुर्गा महतो, टिंकु महतो, डेगलाल किस्कू, गुड्डू महतो, दिनेश ठाकुर, रुपलाल महतो, सुनील महतो, अजय कुमार, मिथलेश महतो, संतोष कुमार, राजेश महतो, संदीप ठाकुर, कैलाश महतो, खेमनारायण महतो, फुचन मांझी, सुरेश महतो, भोला महतो आदी उपस्थित थे.
...