Giridih News :दंपती हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली, बढ़ रहा आक्रोश

Giridih News :पीरटांड़. मधुबन थाना क्षेत्र की छछंदो पंचायत में छह दिन पूर्व आदिवासी दंपती की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है.

By PRADEEP KUMAR | June 8, 2026 11:02 PM

अब ग्रामीण स्वयं मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुट गये हैं. सामाजिक स्तर पर भी मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. हत्याकांड के विरुद्ध सोमवार को तिरिलटांड़ में बैठक हुई. आदिवासी परंपरागत पदधारक के नेतृत्व में बैठक हुई. बैठक में हत्याकांड की निंदा करते हुए दोषी की पहचान व कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है. ग्रामीणों ने हत्याकांड के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया. साथ ही मामले का उद्भेदन में विलंब पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की. ग्रामीणों ने दोषी की पहचान व कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग दोहरायी.

पिछले रविवार को हुई थी हत्या

मालूम रहे कि पिछवे मंगलवार की देर रात पतिया हांसदा व उसकी पत्नी परणी देवी की हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद से क्षेत्र आक्रोश व्याप्त है. पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी हुई है, लेकिन एक सप्ताह होने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी है. अभी तक सुराग हाथ नहीं लग पाया है. पुलिस की जांच में हत्या की वजह के कारणों का पता नहीं चला है. इसके कारण आदिवासी समाज में नाराजगी व्याप्त है.