[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News : मां से बात करने के बाद स्वीच ऑफ हो गया था पायल का मोबाइल

Giridih News : मां से बात करने के बाद स्वीच ऑफ हो गया था पायल का मोबाइल

0
Giridih News : मां से बात करने के बाद स्वीच ऑफ हो गया था पायल का मोबाइल

Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. शहरी क्षेत्र में स्थित उसरी नदी के पुराने पुल के पास बुधवार की सुबह नदी में तैरते दिखे नाबालिग छात्रा के शव की सूचना पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव की शिनाख्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी नागेश्वर दास की 17 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी के रूप में की गयी. शव की पहचान के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतका के पिता नागेश्वर दास की लिखित शिकायत पर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है. परिजनों ने 18 मई को दोपहर करीब ढाई बजे पायल की मां ने उसे फोन किया. पायल ने फोन रिसीव किया और 10 मिनट में घर पहुंचने की बात कही. इसके बाद जब तीन बजे तक भी वह घर नहीं पहुंची, तो मां ने दोबारा फोन किया, लेकिन इस बार उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा. इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला. काफी खोजबीन के बाद भी जब पायल का पता नहीं चला, तो परिजनों ने मुफस्सिल थाना पहुंच कर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. शव को पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया धनबाद नदी से बरामद छात्रा शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जब प्रारंभिक जांच की, तो कई अहम तथ्य सामने आये. पुलिस के अनुसार नाबालिग जिस बैग को घर से अपने साथ लेकर निकली थी, वह बैग उसके कंधे में ही फंसा हुआ पाया गया. जांच के दौरान उसी बैग से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जो बंद अवस्था में था. इसके बाद पुलिस टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचीं. इधर, शव मिलने की सूचना के बाद मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाये. परिजनों ने आशंका जताते हुए इसे हत्या का मामला बताया और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. परिजनों के आरोपों और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शव को विस्तृत पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए धनबाद भेजने का निर्णय लिया. इसके तहत शव को धनबाद स्थित एसएनएमसीएच भेजा गया, ताकि मौत के कारणों की गहरायी से जांच की जा सके और सभी पहलुओं का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जायेंगे : एसडीपीओ मामले को लेकर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह स्वयं पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि मौके से नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और शव को पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के लिए धनबाद भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों के आरोपों और प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है. जिस मार्ग से होकर छात्रा गुजरी थी, उस पूरे रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जायेगी. इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्य और अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel