[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News : दो सदस्यीय टीम ने की सीएचसी बिरनी की जांच

Giridih News : दो सदस्यीय टीम ने की सीएचसी बिरनी की जांच

0
Giridih News : दो सदस्यीय टीम ने की सीएचसी बिरनी की जांच

Giridih News : प्रतिनिधि, बिरनी. विकास कोष में सीएचसी बिरनी को मिली राशि में अनियमितता की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. इसी आलोक में डीसी द्वारा गठित दो सदस्यीय टीम बुधवार को जांच को ले स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. टीम ने केंद्र के लेबर रूम, ओटी रूम, जांच केंद्र, दवा भंडारण, दवा वितरण समेत आज देखे गये मरीज के बारे में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा साकिब जमाल से जानकारी ली. साथ ही अस्पताल में विकास की राशि से किये गये कार्य का अवलोकन किया. विभाग अस्पताल में सुधार का पक्षधर : टीम में सीएस डॉ आरपी दास व सदर प्रखंड के प्रभारी डॉ सचिन कुमार शामिल थे. सीएस ने कहा कि एएनएम को कहा गया है कि वे सरकारी काम समझकर नहीं, समाज का काम समझकर ड्यूटी करें. हम चाहते हैं कि लोग शिकायत करें, ताकि हॉस्पिटल में सुधार हो सके. कहा कि यह समाज का अस्पताल है. सभी के सहयोग से ही अस्पताल का बेहतर संचालन हो सकेगा. कहा कि खर्च की गयी राशि का मिलान हेड क्लर्क कर रहे हैं. मिलान के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. शिकायतकर्ता ने जांच पर उठाया सवाल : शिकायतकर्ता आशीष कुमार बरनवाल ने कहा कि अखबारों में 63 लाख रु अस्पताल के विकास मद में सरकार की ओर से आने की बात प्रकाशित हुई थी. अस्पताल में 63 लाख रु का काम दिख नहीं रहा है. सिर्फ कागजों पर ही अस्पताल का विकास किया गया है और गलत तरीके से राशि की निकासी कर बंदरबाट कर ली गयी है. कहा कि डीसी से इसी की शिकायत की गयी थी. कहा कि सीएस के द्वारा जांच सिर्फ खानापूर्ति है और इसकी लिखित शिकायत सिविल सर्जन को दे दी गयी है. जब तक जांच कर कार्रवाई नहीं होगी, यह लड़ाई जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel