एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

By Prabhat Khabar News Desk | July 14, 2020 12:04 AM

गिरिडीह : एक लाख रुपये का इनामी नक्सली तूफान मांझी उर्फ किशोरचंद को पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मांझीडीह से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के झरहा गांव निवासी तूफान निजी सुरक्षा कंपनी के पांच गार्डों की हत्या समेत कई नक्सली कांडों में नामजद है.

यह जानकारी एसपी अमित रेनू ने प्रेसवार्ता में दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी नक्सली ने कई उग्रवादी कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

Post by : Pritish Sahay