Giridih News: पॉल्ट्री फार्म में लगी आग, 750 चूजे जले
Giridih News: बिरनी थाना क्षेत्र के खुरजियो में कैलाश वर्मा के पोल्ट्री फार्म में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गयी. आग लगने से मुर्गी फार्म में 750 चूजे जल गये. हल्ला होने पर ग्रामीण इकट्ठा होकर आग को बुझाने की कोशिश किया, लेकिन तब तक सभी चूजे जल गये थे.
By Prabhat Khabar News Desk |
January 5, 2025 10:10 PM
संचालक ने कहा कि फार्म के बाहर बने मकान में वह खाना खा रहा था. इसी बीच फार्म से आग की लपट व दुर्गंध आने लगी. बाहर निकल कर तो फार्म से आग की तेज लपट निकलते थे. हल्ला सुन ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की. कहा कि फार्म के लिए एक सप्ताह पहले ही चूजा लाया था. आग कैसे लगी, किसी को जानकारी नहीं है. चुजे की कीमत 25 हजार रुपये है. कैलाश दूसरे राज्य में मजदूरी करता था. मजदूरी छोड़कर गांव में रोजगार रहा था. घटना के बाद फिर से वह फिर बेरोजगार हो गया है. सीओ संदीप मधेसिया ने कहा कि पीड़ित आवेदन दे. जांच करवाकर प्रावधान के तहत मुआवजा के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र भेजा जायेगा.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 4:25 PM
July 3, 2026 12:00 PM
June 30, 2026 5:01 PM
June 30, 2026 10:01 AM
June 29, 2026 5:44 PM
June 28, 2026 1:29 PM
June 26, 2026 11:46 AM
June 24, 2026 10:24 AM
June 23, 2026 4:25 PM
June 21, 2026 4:34 PM
